ad

Monday, April 21, 2025

KKR vs GT Live score: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, सेंचुरी से चूके कप्तान शुभमन गिल

 

KKR vs GT Live score: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, सेंचुरी से चूके कप्तान शुभमन गिल


KKR vs GT Live score IPL 2025: आईपीएल में आज कोलकाता नाइड राइडर्स अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरी है। मैच ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी है बॉलिंग।



KKR vs GT Live score: आईपीएल में आज कोलकाता नाइड राइडर्स अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरी है। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जा रहा है। केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी है बॉलिंग। पहले सात ओवर में गुजरात टाइटंस ने बिना किसी नुकसान के 62 रन बनाए। 12 ओवर में गुजरात टाइटंस ने 113 रन बनाए और उनका एक भी विकेट नहीं गिरा है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन दोनों ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। अर्धशतक पूरा करने के बाद साई सुदर्शन आंद्रे रसेल के शिकार बने हैं।


21 Apr 2025, 08:54:14 PM IST

KKR vs GT Live score: शतक की ओर शुभमन गिल

KKR vs GT Live score: शुभमन गिल शतक की ओर बढ़ रहे हैं। वह 50 गेंदों में 80 रन बना चुके हैं। बटलर 26 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं।

21 Apr 2025, 08:42:45 PM IST

KKR vs GT Live score: वैभव अरोड़ा ने कैच भी छोड़ा और चौका भी दिया

KKR vs GT Live score: केकेआर की फील्डिंग इस मैच में खास नहीं रही है। वैभव अरोड़ा ने इस बार बेहद आसान कैच छोड़ा है। जॉस बटलर ने बड़ा शॉट खेला था, गेंद हवा में ऊंची थी। लेकिन ऑफ साइड में बाउंड्री पर खड़े वैभव कैच लपक नहीं पाए। सिर्फ कैच ही नहीं छोड़ा, बल्कि चौका भी दे दिया।

No comments:

Post a Comment

Operation Sindoor LIVE Updates: 10 family members, 4 aides of JeM chief Masood Azhar killed in Indian strikes

  Operation Sindoor LIVE Updates: 10 family members, 4 aides of JeM chief Masood Azhar killed in Indian strikes Operation Sindoor Live: Qata...

add